परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया। महावन क्षेत्र के गोपाल घाट के निकट परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर अचानक एक जर्जर विद्युत पोल भरभराकर गिर पड़ा। हादसा इतना भयावह था कि हरियाणा के पलवल निवासी श्रद्धालु शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रहा एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि शेर सिंह अपने साथियों के साथ सोमवार को ब्रज की पावन 84 कोस परिक्रमा के लिए मथुरा आए थे। श्रद्धा और भक्ति से शुरू हुई यात्रा अचानक मातम में बदल गई, जब आंधी आने से पहले ही रास्ते किनारे लगा पुराना बिजली का खंभा उखड़कर श्रद्धालुओं पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल श्रद्धालु को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जर्जर बिजली के खंभों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे खतरनाक पोलों को हटाया गया होता तो एक श्रद्धालु की जान बचाई जा सकती थी। श्रद्धा की यह यात्रा शेर सिंह के लिए अधूरी रह गई और उनके परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ गई।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया। महावन क्षेत्र के गोपाल घाट के निकट परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर अचानक एक जर्जर विद्युत पोल भरभराकर गिर पड़ा। हादसा इतना भयावह था कि हरियाणा के पलवल निवासी श्रद्धालु शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रहा एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शेर सिंह अपने साथियों के साथ सोमवार को ब्रज की पावन 84 कोस परिक्रमा के लिए मथुरा आए थे। श्रद्धा और भक्ति से शुरू हुई यात्रा अचानक मातम में बदल गई, जब आंधी आने से पहले ही रास्ते किनारे लगा पुराना बिजली का खंभा उखड़कर श्रद्धालुओं पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल श्रद्धालु को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जर्जर बिजली के खंभों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे खतरनाक पोलों को हटाया गया होता तो एक श्रद्धालु की जान बचाई जा सकती थी। श्रद्धा की यह यात्रा शेर सिंह के लिए अधूरी रह गई और उनके परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ गई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!