परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
अधिक मास और पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन की परिक्रमा एवं मंदिरों के दर्शन के लिए देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु ब्रज पहुंच रहे हैं। इसका असर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी साफ दिखाई दिया, जहां रविवार को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से स्टेशन परिसर पूरी तरह खचाखच भर गया।
गोवर्धन परिक्रमा के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफॉर्म पर डटे रहे। वहीं जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची, सीट पाने की होड़ में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए।
भीड़ के दबाव के चलते कई यात्रियों ने रेलवे नियमों की अनदेखी करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इससे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। हालांकि मौके पर रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल तैनात रहे, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के आगे व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
पूर्णिमा और अधिक मास के चलते आने वाले दिनों में भी ब्रज क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रेलवे और प्रशासन के सामने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर