बीमार रिश्तेदार से मिलने जा रहे मां-बेटा सड़क हादसे में घायल, महिला की हालत गंभीर

  • 12 days ago
  • 211 views


मथुरा। थाना फरह क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बीमार रिश्तेदार को देखने आगरा जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

घायलों की पहचान वैजयंती और उनके पुत्र सूरज के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी देते हुए दिनेश, निवासी शिकोहाबाद, ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रविवार सुबह करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ मोटरसाइकिल से आगरा में बीमार रिश्तेदार का हालचाल लेने के लिए निकले थे। फरह के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया।

पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now