बीजिंग में मथुरा का गौरव बढ़ा, डॉ. कमलकांत उपमन्यु और रौनक उपमन्यु को मिला ‘हिंदुस्तान आइकॉन सम्मान’

  • 10 days ago
  • 176 views


चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में मथुरा के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कमलकांत उपमन्यु तथा उनके पुत्र एवं नेशनल डिबेटर रौनक उपमन्यु को प्रतिष्ठित ‘हिंदुस्तान आइकॉन सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के प्रमुख हिंदी दैनिक हिंदुस्तान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है।

बीजिंग के एक फाइव स्टार होटल के भव्य सभागार में आयोजित इस समारोह में देश-विदेश से कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। हिंदुस्तान समूह के प्रधान संपादक शशि शेखर और सीईओ रजत कुमार की उपस्थिति में दोनों प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शशि शेखर ने कहा कि समाज, साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा और युवाओं के प्रेरणादायक कार्यों को सम्मानित करना नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने डॉ. कमलकांत उपमन्यु और रौनक उपमन्यु के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने इसे अपने लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और साहित्य के क्षेत्र में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं युवा वक्ता और नेशनल डिबेटर रौनक उपमन्यु ने भी इस उपलब्धि को देश और समाज के प्रति समर्पित बताया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने दोनों सम्मानित हस्तियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से मथुरा और ब्रज क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now