बिजली संकट पर सख्त हुए डीएम, खराब ट्रांसफार्मर बदलने और आपूर्ति बहाल करने के दिए निर्देश

  • 13 days ago
  • 92 views


मथुरा में लगातार हो रही बारिश, आंधी और तेज हवाओं के चलते प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बिजली कटौती, टूटे तारों और खराब ट्रांसफार्मरों की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जहां-जहां ट्रांसफार्मर खराब हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं और टूटे हुए बिजली के तारों को तत्काल बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाए। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर कुछ समय के लिए बिजली प्रभावित होना स्वाभाविक है, लेकिन मौसम सामान्य होने के बाद भी घंटों और पूरी रात बिजली न आने की शिकायतें गंभीर चिंता का विषय हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर काम कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही विभागीय टीमें लगातार निगरानी रखें और किसी भी तकनीकी खराबी को बिना देरी के दूर करें।

डीएम ने कहा कि आम जनता को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now