मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन का भूतेश्वर मुख्यालय अब अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से लैस होने जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने मुख्यालय में आधुनिक कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
शनिवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भूतेश्वर मुख्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया और भवन की तीनों मंजिलों का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
योजना के तहत मुख्यालय के गलियारे, सीढ़ियां, पोर्च, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार और भवन के बाहरी हिस्से सहित पूरे परिसर को सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाया जाएगा, ताकि हर गतिविधि पर प्रभावी नजर रखी जा सके।
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यालय का कोई भी महत्वपूर्ण हिस्सा कैमरों की निगरानी से बाहर नहीं रहना चाहिए। उनका कहना है कि इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, बल्कि कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा कर्मचारियों की गतिविधियों की भी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, पूरे सीसीटीवी नेटवर्क का कंट्रोल रूम नगर आयुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाएगा, जहां से मुख्यालय की सभी गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी।
नगर निगम ने यह भी बताया कि भूतेश्वर मुख्यालय में व्यवस्था लागू होने के बाद नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस पहल से नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन का भूतेश्वर मुख्यालय अब अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से लैस होने जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने मुख्यालय में आधुनिक कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भूतेश्वर मुख्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया और भवन की तीनों मंजिलों का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। योजना के तहत मुख्यालय के गलियारे, सीढ़ियां, पोर्च, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार और भवन के बाहरी हिस्से सहित पूरे परिसर को सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाया जाएगा, ताकि हर गतिविधि पर प्रभावी नजर रखी जा सके। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यालय का कोई भी महत्वपूर्ण हिस्सा कैमरों की निगरानी से बाहर नहीं रहना चाहिए। उनका कहना है कि इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, बल्कि कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा कर्मचारियों की गतिविधियों की भी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सकेगी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, पूरे सीसीटीवी नेटवर्क का कंट्रोल रूम नगर आयुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाएगा, जहां से मुख्यालय की सभी गतिविधियों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी। नगर निगम ने यह भी बताया कि भूतेश्वर मुख्यालय में व्यवस्था लागू होने के बाद नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस पहल से नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!