भूमि विवादों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान, 30 जून तक होंगे लंबित मामलों का समाधान: डीएम

  • 12 days ago
  • 230 views


मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में भूमि विवादों के प्रभावी निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाकर भूमि विवादों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच विभिन्न माध्यमों से प्राप्त भूमि विवाद संबंधी शिकायतों, जिन पर संतोषजनक फीडबैक नहीं मिला है, उन्हें आईजीआरएस पोर्टल पर पुनः ‘केस ओपन’ कर विशेष अभियान के तहत निस्तारित किया जाएगा। यह अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक संचालित होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर उपजिलाधिकारियों के लॉगिन में ग्रामवार डेटा उपलब्ध करा दिया गया है। संबंधित अधिकारी निर्धारित मानक कार्यप्रणाली (SOP) के अनुसार कार्रवाई करते हुए मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भूमि विवादों से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके और विवादों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now