B R E A K I N G   N E W S : भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • 10 days ago
  • 234 views


मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति तथा जिला मिशन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि एवं जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, मृदा संरक्षण और कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में भूमि एवं जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, मृदा संरक्षण तथा कृषि विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने राजकीय कृषि प्रक्षेत्र उसर सुधार योजना, वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास योजना, पंडित दीनदयाल किसान समृद्धि योजना, खेत तालाब योजना और जलागम विकास घटक पीएमकेएसवाई 2.0 सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

भूमि संरक्षण अधिकारी सोनू मंगल ने योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया और आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला, उपायुक्त स्वरोजगार विजय कुमार पाण्डेय, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now