रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ठंडे पेयजल की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। पूर्व अध्यक्ष मदन गोपाल और पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई के सहयोग से स्थापित नए वाटर कूलर का सोमवार को जिलाधिकारी ने फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों, फरियादियों और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं और जरूरत के अनुसार अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इन्हें स्थापित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
इस दौरान उन्होंने इस सामाजिक सहयोग और जनहित पहल के लिए सहयोगकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ठंडे पेयजल की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। पूर्व अध्यक्ष मदन गोपाल और पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई के सहयोग से स्थापित नए वाटर कूलर का सोमवार को जिलाधिकारी ने फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों, फरियादियों और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं और जरूरत के अनुसार अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इन्हें स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने इस सामाजिक सहयोग और जनहित पहल के लिए सहयोगकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!