रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आसमान से बरस रही आग जैसी गर्मी के बीच अब डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ने लगा है। हालात यह हैं कि महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने तक लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में हर डॉक्टर प्रतिदिन करीब 200 से 300 मरीज देख रहा है। वहीं अस्पताल के वार्ड भी मरीजों से पूरी तरह भरे हुए हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते प्रतिदिन 1200 से 1400 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल में अलग से विशेष वार्ड भी बनाया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधा मिल सके।
डॉ. नीरज अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि गर्मी में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही नींबू पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और बीमारी गंभीर रूप न ले सके।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर