रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी और लू के असर से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिसके चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
आसमान से बरसती आग और लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं भीषण गर्मी के चलते उल्टी, दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।
महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों का भारी दबाव देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में प्रत्येक डॉक्टर प्रतिदिन लगभग 200 से 250 मरीज देख रहे हैं।
वहीं अस्पताल के वार्ड भी पूरी तरह भर चुके हैं। गर्मी का असर स्वास्थ्य कर्मचारियों पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी भी तेज गर्मी की चपेट में आ गई।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन करीब 1200 से 1500 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और अधिक से अधिक समय ठंडी जगहों पर रहें।
उन्होंने सलाह दी कि बाहर का तला-भुना खाना खाने से बचें और उल्टी-दस्त या अन्य परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर