भीषण आग ने उजाड़ दी मेहनत की कमाई, 40 बीघा भूसा और चार बिटोरे जलकर राख

  • 4 days ago
  • 269 views


मेहनत को पलभर में राख कर दिया। आग की चपेट में आकर करीब 40 बीघा खेत का भूसा, चार बिटोरे और घरेलू ईंधन सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी नारायण सिंह और राजेंद्र सिंह के मकानों के पास खाली स्थान पर भूसे की बुरझियां और बिटोरे रखे हुए थे। वहीं पास में पेड़ के नीचे गाय-भैंस बंधी हुई थीं। अचानक वहां से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक अधिकांश भूसा और बिटोरे जलकर राख हो चुके थे।

आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं और पेड़ के नीचे बंधे पशु भी खतरे में आ गए थे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए गाय-भैंसों की रस्सियां काटीं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनकी जान बचाई।

इस हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने पशुओं के चारे और घरेलू ईंधन का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो नुकसान काफी कम हो सकता था।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now