परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा में श्री काली मां मित्र मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार देर रात श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ सकुशल संपन्न हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन श्री राजाधिराज की हल्दी-मेहंदी रस्म का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं दूसरे दिन अप्सरा पैलेस से श्री द्वारकाधीश मंदिर तक भव्य बारात निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु और मित्र मंडल के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
शाम करीब 8 बजे भगवान श्री द्वारकाधीश जी महाराज का भव्य ब्याहुला उत्सव मनाया गया। पूरे मार्ग पर भक्ति, उल्लास और जयकारों का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने नृत्य और भजनों के साथ इस दिव्य आयोजन का आनंद लिया।
बारात के समापन के बाद अप्सरा पैलेस में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां प्रसिद्ध भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इस दौरान हुई हल्की बारिश ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर