बेरा के भुवनेश कटारा ने नीट में 98.73% अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का मान

  • 12 days ago
  • 110 views


मथुरा/सुरीर। थाना सुरीर क्षेत्र के गांव बेरा निवासी राजेश कटारा के पुत्र भुवनेश कटारा ने नीट परीक्षा में 98.73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार के साथ-साथ गांव में भी खुशी और गर्व का माहौल है।

भुवनेश ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी, ताऊ, चाचा और माता-पिता से मिले संस्कारों के साथ-साथ निरंतर कठिन परिश्रम और अनुशासित तैयारी को दिया। जैसे ही उनकी सफलता की सूचना गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।

शनिवार शाम को गांव में आयोजित स्वागत समारोह में भुवनेश को पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाइयां बांटकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि भुवनेश ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है।

ग्रामीणों का कहना था कि भुवनेश कटारा की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सभी ने भुवनेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now