बेंगलुरु में PM मोदी करेंगे नए ध्यान मंदिर का लोकार्पण, कल आर्ट ऑफ लिविंग का मेगा समारोह

  • 37 days ago
  • 231 views


बेंगलुरु में कल आध्यात्म, संस्कृति और मेडिटेशन का भव्य संगम देखने को मिलेगा। आर्ट ऑफ लिविंग अपने 45वें स्थापना दिवस और संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन के अवसर पर विशाल समारोह आयोजित करने जा रहा है। इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन बेंगलुरु के कनकपुरा रोड स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा, जहां देश-विदेश से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी और सांस्कृतिक सजावट से भव्य रूप दिया गया है।

इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण नया बना “ध्यान मंदिर” होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह अत्याधुनिक मेडिटेशन हॉल मानसिक शांति, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभव के लिए तैयार किया गया है। यहां एक साथ बड़ी संख्या में लोग ध्यान कर सकेंगे।

आर्ट ऑफ लिविंग के अनुसार ध्यान मंदिर को केवल एक इमारत नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक शांति के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। आने वाले समय में यहां योग, मेडिटेशन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा, सुदर्शन क्रिया, ग्रामीण विकास और विश्व शांति जैसे विषय भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now