बारिश में नगर निगम के कर्मचारियों की दिखी लापरवाही तो होगी कार्रवाई, नगर आयुक्त बोले— जलभराव रोकना पहली प्राथमिकता

  • 10 days ago
  • 234 views


मथुरा में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए मथुरा-वृंदावन नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने साफ शब्दों में कहा है कि जलनिकासी व्यवस्था में किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी लापरवाही सामने आई तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

मौसम विभाग द्वारा अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने जलभराव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नगर निगम ने मथुरा और वृंदावन के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पंपसेट तैनात किए हैं। साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु रहे और आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिन क्षेत्रों में हर वर्ष जलभराव की समस्या अधिक रहती है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करने और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि नगर निगम की पहली प्राथमिकता है कि बारिश के दौरान आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई, जिसमें निलंबन भी शामिल है, की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now