परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार अब सुरक्षाकर्मी पीली शर्ट और काली पैंट में नजर आएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को उनकी पहचान और सहायता लेने में आसानी होगी।
पहले सुरक्षाकर्मी काली शर्ट और काली पैंट पहनते थे, जिस पर निजी सुरक्षा एजेंसी का नाम अंकित रहता था। नई व्यवस्था के तहत अब उनकी शर्ट पर स्पष्ट रूप से “बांके बिहारी मंदिर सुरक्षा कर्मी” लिखा होगा, जबकि पैंट का रंग काला ही रहेगा।
मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय के बाद यह बदलाव लागू किया गया है। प्रशासन का कहना है कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा या किसी भी सहायता के लिए अब सुरक्षाकर्मियों की पहचान आसानी से हो सकेगी।
अधिकारियों के मुताबिक इस बदलाव का उद्देश्य मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और स्पष्ट बनाना है। नई वर्दी के साथ सुरक्षाकर्मी अब मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में ड्यूटी करते नजर आएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर