बांके बिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु की अचानक मौत, मंदिर गेट पर हुए थे बेहोश

  • 9 days ago
  • 382 views


वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर और परिजनों में शोक का माहौल छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सिंह (50 वर्ष) निवासी ग्राम बमोरी, जिला गुना (मध्य प्रदेश) अपनी पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के दौरान मंदिर के गेट नंबर-3 के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. विनीत यादव ने बताया कि श्रद्धालु को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं श्रद्धालु की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now