बकरीद पर यूपी में सख्ती! सड़क पर नमाज नहीं, खुले में कुर्बानी पर रोक; ड्रोन से होगी निगरानी

  • 19 days ago
  • 286 views


बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर पहुंच गई है। योगी सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि इस बार सड़क पर नमाज अदा करने और खुले में कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी। प्रदेश के संवेदनशील जिलों में पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

संभल, मेरठ, अलीगढ़, वाराणसी, चंदौली समेत कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। त्योहार के दौरान ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी, जबकि सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने साफ कहा है कि नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाएगी। वहीं कुर्बानी भी सिर्फ तय स्थानों पर और नियमों के अनुसार ही की जा सकेगी। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने या धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

प्रदेशभर में पीस कमेटी की बैठकें लगातार आयोजित की जा रही हैं। प्रशासन दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहा है। साथ ही बिजली, सफाई, पेयजल और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now