रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के बाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा के नेतृत्व में मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की जांच की गई और करीब 138 यात्रियों को पकड़ा गया, जो बिना टिकट या जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। सभी यात्रियों को बसों के माध्यम से मथुरा जंक्शन स्थित रेलवे कोर्ट में लाया गया।
कार्रवाई के दौरान 127 यात्रियों से लगभग ₹1.5 लाख का जुर्माना वसूला गया, जबकि 11 यात्रियों के पास जुर्माना भरने के पैसे न होने पर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।
इस अभियान में रेलवे कोर्ट स्टाफ, टीटीआई टीम, आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे। स्टेशन डायरेक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान सुबह 6 बजे से 11:30 बजे तक चला और आगे भी ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर