औरैया में “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा” की हुई बैठक

  • 65 days ago
  • 58 views


औरैया में  शनिवार अलंकार अग्निहोत्री ने अपने संगठन “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में क्षेत्र के कई स्थानीय लोग और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अग्निहोत्री ने सिस्टम सुधार और आम जनता के अधिकारों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रूप से सामने रखीं।
उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया और काम करने के तरीके भी समझाए। खास तौर पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और आने वाले समय की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now