रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र स्थित सुनरख गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बजरी से भरे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मारते हुए प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी तोड़ दी। गनीमत रही कि भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में अवकाश था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे में सादाबाद निवासी विवेक गौतम घायल हो गए, जो सुनरख गांव में अपनी ससुराल आए हुए थे। स्थानीय ग्रामीण के.के. गौतम ने बताया कि ट्रेलर चालक कथित रूप से शराब के नशे में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जैंत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे भारी वाहनों के कारण क्षेत्र में लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर