रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी जीनेट रुबियो के साथ आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल पहुंचने पर दोनों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में किया गया। इस दौरान मार्को रुबियो और उनकी पत्नी ने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा और परिसर में कुछ समय बिताया।
भ्रमण के दौरान दोनों ने ताजमहल के सामने बनी संगमरमर की प्रसिद्ध बैठक पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा उन्होंने ताजमहल के मुख्य द्वार और परिसर के अलग-अलग हिस्सों में भी कई यादगार तस्वीरें लीं। विदेशी मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पर्यटकों की आवाजाही पर भी विशेष नजर रखी गई।
बताया जा रहा है कि ताजमहल भ्रमण के बाद मार्को रुबियो का कार्यक्रम अमर विलास जाने का है। उनके दौरे को लेकर आगरा में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी एक झलक पाने की कोशिश की।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी जीनेट रुबियो के साथ आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल पहुंचने पर दोनों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में किया गया। इस दौरान मार्को रुबियो और उनकी पत्नी ने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा और परिसर में कुछ समय बिताया। भ्रमण के दौरान दोनों ने ताजमहल के सामने बनी संगमरमर की प्रसिद्ध बैठक पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा उन्होंने ताजमहल के मुख्य द्वार और परिसर के अलग-अलग हिस्सों में भी कई यादगार तस्वीरें लीं। विदेशी मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पर्यटकों की आवाजाही पर भी विशेष नजर रखी गई। बताया जा रहा है कि ताजमहल भ्रमण के बाद मार्को रुबियो का कार्यक्रम अमर विलास जाने का है। उनके दौरे को लेकर आगरा में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी एक झलक पाने की कोशिश की।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!