B R E A K I N G   N E W S : अमरोहा की एसडीएम सुनीता कुमारी बनीं वृंदावन नगर निगम की अपर नगर आयुक्त

  • 3 days ago
  • 259 views


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए नवीन प्रशासनिक फेरबदल में अमरोहा में तैनात एसडीएम सुनीता कुमारी को वृंदावन नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में उन्हें मथुरा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुनीता कुमारी के अपर नगर आयुक्त बनने के बाद अब उनसे नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता, विकास कार्यों, जनसुविधाओं और शहरी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की उम्मीद की जा रही है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यूपी सरकार ने हालिया प्रशासनिक फेरबदल के तहत बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में सुनीता कुमारी को अमरोहा से स्थानांतरित कर वृंदावन नगर निगम में अपर नगर आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now