मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। गोवर्धन रोड पर तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए मनरेगा योजना के जीआरएस (ग्राम रोजगार सेवक) ब्रजबिहारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब तीन दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा गोवर्धन रोड स्थित खामनी गांव के पास हुआ था। मृतक के भतीजे पंकज ने बताया कि उनके चाचा ब्रजबिहारी मनरेगा योजना में जीआरएस के पद पर कार्यरत थे। घटना वाले दिन वह गांव में चल रहे खुदाई कार्य के लिए मजदूरों को लेने जा रहे थे। इसी दौरान गोवर्धन की ओर से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उपचार चलता रहा। लेकिन तीन दिन तक इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है, ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
मथुरा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। गोवर्धन रोड पर तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए मनरेगा योजना के जीआरएस (ग्राम रोजगार सेवक) ब्रजबिहारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब तीन दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गोवर्धन रोड स्थित खामनी गांव के पास हुआ था। मृतक के भतीजे पंकज ने बताया कि उनके चाचा ब्रजबिहारी मनरेगा योजना में जीआरएस के पद पर कार्यरत थे। घटना वाले दिन वह गांव में चल रहे खुदाई कार्य के लिए मजदूरों को लेने जा रहे थे। इसी दौरान गोवर्धन की ओर से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उपचार चलता रहा। लेकिन तीन दिन तक इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है, ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!