आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर, खोखे में घुसी गाड़ी—6 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

  • 51 days ago
  • 257 views


आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबाग रोड पर तेज रफ्तार कार ने भीषण हादसा कर दिया। अनियंत्रित कार सीधे सड़क किनारे लकड़ी के खोखे में जा घुसी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे के समय खोखे में अपनी नानी के साथ बैठे 6 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी 5 साल की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और आक्रोश फैल गया। जांच में सामने आया है कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की गई हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है और हादसे की विस्तृत जांच जारी है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now