आगरा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार

  • 43 days ago
  • 231 views


आगरा में थाना मलपुरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आरोपियों के कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिलें, 5 मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनसान इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स में बेच देते थे और कबाड़ियों के जरिए मोटा मुनाफा कमाते थे।

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने 4-5 दिन पहले सिकंदरा क्षेत्र से भी एक बाइक चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के दो सदस्यों पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी पश्चिम आदित्य ने बताया कि 1 मई को हुई चोरी के खुलासे के लिए गठित टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now