आगरा मंडल में ATVM फैसिलिटेटर के 69 पदों पर आवेदन शुरू, 21 मई अंतिम तिथि

  • 40 days ago
  • 221 views


भारतीय रेलवे के आगरा मंडल ने रेलवे स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालन को सुगम बनाने के लिए फैसिलिटेटर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को तेज, सरल और सुविधाजनक अनारक्षित टिकटिंग सेवा उपलब्ध कराना है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 69 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 70% पद सामान्य श्रेणी और 30% पद दिव्यांगजन के लिए आरक्षित हैं। प्रमुख स्टेशनों पर पदों का वितरण इस प्रकार है—
आगरा छावनी (06), मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन (14), आगरा किला (12), राजा की मंडी (12), धौलपुर जंक्शन (04), ईदगाह (04), कोसी कलां (06), भूतेश्वर (05) और खेड़ली (06)।

चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 तय की गई है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुसार ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now