रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर से गुड़गांव जा रही एक निजी बस खंभा नंबर 46 के पास टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई यात्री आग की लपटों में झुलस गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर यात्रियों को किसी तरह बस से बाहर निकाला। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर से गुड़गांव जा रही एक निजी बस खंभा नंबर 46 के पास टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई यात्री आग की लपटों में झुलस गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर यात्रियों को किसी तरह बस से बाहर निकाला। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!