परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
अधिकमास पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को धर्मनगरी वृंदावन आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे, जिससे मंदिर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ा।
रविवार की छुट्टी और स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही। बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दिया और पूरे क्षेत्र में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। श्रद्धालु हर हाल में अपने आराध्य के दर्शन करने को उत्साहित नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार तीन वर्ष में एक बार आने वाले पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के चलते इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे हैं। हालांकि भारी भीड़ के दबाव के कारण पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं कई जगह नाकाफी दिखाई दीं। भीषण गर्मी और लंबी प्रतीक्षा के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और पूरा वृंदावन जय श्री राधे-श्याम के जयघोष से गूंज उठा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर