अधिकमास मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोवर्धन में भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और जलसेवा जारी

  • 8 days ago
  • 194 views


गिरिराज धाम गोवर्धन में 17 मई से शुरू हुए अधिकमास मेले के चलते पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचकर 84 कोस परिक्रमा कर रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।

अधिकमास मेले के दौरान गोवर्धन और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह भजन-कीर्तन, कथा, भंडारे और धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सौंख-मथुरा रोड स्थित श्री भगवान दत्तात्रेय धाम मंदिर में समाजसेवी पूनम सिंह के नेतृत्व में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, वहीं परिक्रमा कर रहे भक्तों के लिए मंदिर परिसर के बाहर जल प्याऊ सेवा भी संचालित की गई। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकमास मेले के दौरान मंदिरों और सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य श्रद्धालुओं के लिए काफी सहायक साबित हो रहे हैं और पूरा गोवर्धन क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now