परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
गोवर्धन। अधिकमास मेले के अंतिम चरण में गोवर्धन की पावन धरती पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गिरिराज महाराज की तलहटी में लाखों श्रद्धालु सप्तकोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। भोर होते ही परिक्रमा मार्ग “गिरिराज महाराज की जय” के जयघोष से गूंज उठता है और भक्तजन मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद लगभग 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा पूरी कर रहे हैं।
अधिकमास के इस विशेष अवसर पर परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह समाजसेवियों एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जल सेवा, शरबत वितरण, फल वितरण और भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है।
इसी क्रम में समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री एडवोकेट पूनम चौधरी द्वारा आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित रामानन्द आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक गर्म पूड़ी और आलू की सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।
विशेष बात यह रही कि पूनम चौधरी स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचीं और अपने हाथों से प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। भंडारे में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दूर-दराज से आए परिक्रमार्थी शामिल हुए। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पूनम चौधरी ने कहा कि गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु में उन्हें भगवान का स्वरूप दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है" और अधिकमास में की गई सेवा का विशेष धार्मिक महत्व होता है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें गिरिराज महाराज की कृपा से भक्तों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
रामानन्द आश्रम के संत-महात्माओं के सहयोग से आयोजित यह भंडारा श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत और भक्ति का केंद्र बना रहा। अधिकमास मेले के अंतिम दिनों में ऐसे सेवा कार्य न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि सनातन संस्कृति की सेवा और समर्पण की परंपरा को भी आगे बढ़ा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर