परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
अधिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन और परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच प्रसिद्ध 84 कोस ब्रज परिक्रमा भी जारी है, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भाग लेकर धार्मिक यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने बताया कि 84 कोस परिक्रमा मार्ग का लगभग 42 कोस हिस्सा मथुरा जनपद में आता है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को कई सेक्टरों में विभाजित किया है और प्रत्येक सेक्टर में स्वास्थ्य, सफाई, बिजली, ट्रैफिक और सुरक्षा से जुड़े विभागों की टीमें तैनात की गई हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग पर स्नानघर, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और लगभग 90 वॉटर टैंकर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा 150 से अधिक भंडारे संचालित किए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मंदिरों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान भी लागू किया है। प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दिशा-निर्देश बोर्ड, सूचना पट्ट और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कुछ प्रमुख मंदिरों द्वारा अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की मांग की गई है, जिस पर प्रशासन कार्य कर रहा है।
जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने श्रद्धालुओं को आगाह करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग पैसे लेकर VIP दर्शन कराने के नाम पर भ्रामक वीडियो और संदेश प्रसारित कर रहे हैं। श्रद्धालु ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आएं और केवल मंदिर प्रशासन तथा अधिकृत व्यवस्थाओं पर ही भरोसा करें।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने, अपने सामान और परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की, ताकि उनकी धार्मिक यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद बनी रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर