परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
अधिक मास के पावन पर्व पर धर्मनगरी मथुरा में श्रद्धालुओं और परिक्रमार्थियों की सेवा का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंडी रामदास स्थित सिल्वर पैलेस मार्केट व्यवसायिक समिति द्वारा भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने के लिए श्रद्धालुओं हेतु 1000 लीटर नमकीन छाछ की विशाल प्याऊ लगाई गई।
छाछ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर महामंत्री शशिभानु गर्ग ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिक मास में लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंच रहे हैं और ऐसे समय में व्यापारी समाज बढ़-चढ़कर सेवा कार्यों में भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने सिल्वर पैलेस मार्केट समिति के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
आयोजक गोपाल कृष्ण अग्रवाल और सौरभ बंसल ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए शरबत, शीतल पेयजल, मीठी लस्सी और छाछ का वितरण किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी अधिक मास के दौरान नमकीन छाछ की विशाल प्याऊ लगाई गई है, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है।
सुबह से ही छाछ ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं और परिक्रमार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भी इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने बताया कि अधिक मास की संपूर्ण अवधि में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि मथुरा आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर