रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
अधिक मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी मथुरा में जगह-जगह धार्मिक आयोजनों की धूम देखने को मिल रही है। इसी क्रम में हर वर्ष की तरह इस बार भी रामायण प्रचारिणी समिति द्वारा 83वां वार्षिकोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह आयोजन मसानी चौराहा स्थित चित्रकूट परिसर में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत 17 मई से 10 जून तक प्रतिदिन चैतन्य महाप्रभु की जीवन लीला पर आधारित गौरांग लीलाओं का मंचन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हो रहे हैं। रविवार को आयोजित गौरांग लीला में भी शहर के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं और अतिथियों ने सामूहिक महाआरती कर भक्ति रस का आनंद लिया।
रामायण प्रचारिणी समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार 83वां वार्षिकोत्सव विशेष रूप से अधिक मास में आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन 10 जून को भव्य कार्यक्रम के साथ होगा।
समिति ने मथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर