परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा में रोडवेज नया बस स्टैंड के समीप स्थित वर्कशॉप की जर्जर हालत और बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। अभी न्यूज़ पर खबर प्रसारित होने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि बरसात के दौरान रोडवेज वर्कशॉप परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी जलभराव हो जाता है, जिससे कर्मचारियों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं वर्कशॉप कार्यालय की पुरानी और जर्जर बिल्डिंग भी लंबे समय से हादसे का खतरा बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना था कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
हालांकि वर्कशॉप के उच्चीकरण और नई बिल्डिंग निर्माण का टेंडर पहले ही हो चुका है तथा कई बार इंजीनियरों द्वारा सर्वे भी किया जा चुका था, लेकिन कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी। इस मुद्दे को अभी न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था।
खबर के बाद आगरा मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने मथुरा पहुंचकर वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान एआरएम मदन मोहन शर्मा, परिवहन विभाग के जेई नवनीत गोयल तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वर्कशॉप के उच्चीकरण, जल निकासी व्यवस्था और कार्यालय भवन के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर