90 साल की दादी की आखिरी इच्छा पूरी करने निकले नाती, पालकी में कराई ब्रज 84 कोस यात्रा

  • 9 days ago
  • 313 views


राया में भक्ति, सेवा और पारिवारिक समर्पण की भावुक तस्वीर देखने को मिली। 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा की इच्छा को उनके नातियों ने पालकी में बैठाकर पूरा किया, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

अधिक मास शुरू होते ही ब्रजभूमि में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूर-दराज से भक्त ब्रज 84 कोस परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच राया क्षेत्र में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल छू लिया।

हाथरस जनपद के सासनी क्षेत्र निवासी 90 वर्षीय किरण देवी पत्नी देवीराम की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि वह ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करें। उम्र और कमजोर स्वास्थ्य के बावजूद उनकी आस्था अटूट बनी रही।

दादी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए उनके नातियों ने अपने पिता के साथ मिलकर उन्हें पालकी में बैठाकर ब्रज 84 कोस यात्रा कराई। परिवार की इस सेवा भावना और समर्पण को देखकर लोग भावुक हो उठे।

परिक्रमा मार्ग पर जिसने भी यह दृश्य देखा, वह दादी के प्रति नातियों के प्रेम और सम्मान की सराहना किए बिना नहीं रह सका। यह अनोखी तस्वीर अब श्रद्धा, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल बन गई है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now