परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
मथुरा पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए करीब 57 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। थाना सुरीर पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस सफलता के बाद पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने बिजऊ निवासी वीरसैन और कुलदीप उर्फ भोला को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 350 ग्राम सोने और 2.300 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 57 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को यमुना एक्सप्रेसवे के समीप नगला बरी पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की वारदात से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। बरामद किए गए आभूषणों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार तोमर, उपनिरीक्षक विनीत दांगी, सर्विलांस प्रभारी विकास और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर