5 साल की मासूम को छोड़कर मां ने दुनिया को कहा अलविदा, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

  • 10 days ago
  • 600 views


जिंदगी कब किस मोड़ पर साथ छोड़ दे, कोई नहीं जानता। मथुरा के जिला अस्पताल से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है, जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पीछे 5 साल की मासूम बेटी को छोड़ गई, जो अब पूरी तरह बेसहारा हो गई है।

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद की रहने वाली करीब 40 वर्षीय सुनीता पिछले लगभग छह महीनों से अपनी 5 वर्षीय बेटी के साथ मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रहकर भिक्षावृत्ति के जरिए अपना और अपनी बच्ची का पालन-पोषण कर रही थी।

बताया जा रहा है कि 14 जुलाई को अचानक सुनीता की तबीयत बिगड़ गई। स्टेशन पर मौजूद एक दुकानदार ने मानवता का परिचय देते हुए उसे उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार को सुनीता ने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय दुकानदार ने बताया कि सुनीता के बीमार होने के बाद से उसकी 5 वर्षीय मासूम बेटी की देखभाल वही कर रहा है। उसने यह भी बताया कि मृतका मूल रूप से फर्रुखाबाद की रहने वाली थी और उसका एक पुत्र शिकोहाबाद में रहता है, जिसे महिला की मौत की सूचना दे दी गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now