20 साल का इंतजार खत्म: बनखंडी में 3 करोड़ से बनेगा क्षतिग्रस्त नाला

  • 9 days ago
  • 344 views


मथुरा के वार्ड नंबर 35 बनखंडी में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नाले से क्षेत्रवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

वार्ड नंबर 35 बनखंडी अंतर्गत जिला सहकारी बैंक से लेकर बुक मार्केट और भैंस बहोरा तक करीब 450 मीटर लंबे क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बताया जा रहा है कि यह नाला पिछले लगभग 20 वर्षों से निर्माण की बाट जोह रहा था।

करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय महापौर विनोद अग्रवाल और पार्षद तरुण कुमार सैनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने नाला निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया।

इस अवसर पर सेक्टर संयोजक बबलू सैनी, बूथ अध्यक्ष विशंभर सिंह, दीना सैनी, बूथ मंत्री राजू सैनी, हरिया लोधी, महेश टेलर, पन्नालाल लोधी, मोहन सिंह, रम्मी पानवाले, कृष्णो बाबू, गिरधर, भगवान दास और राजेन्द्र कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now