रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के छाता-शेरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। महज दो मिनट चली तेज हवाओं ने पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी। दर्जनों बिजली के पोल टूट गए, सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
सबसे बड़ा हादसा पटेल चौक पर देखने को मिला, जहां करीब 200 साल पुराना विशालकाय नीम का पेड़ अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ।
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
तूफान के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जेई धीरज मिश्रा अपनी टीम के साथ रास्ते साफ कराने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे।
फिलहाल प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। वहीं लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
मथुरा के छाता-शेरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। महज दो मिनट चली तेज हवाओं ने पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी। दर्जनों बिजली के पोल टूट गए, सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सबसे बड़ा हादसा पटेल चौक पर देखने को मिला, जहां करीब 200 साल पुराना विशालकाय नीम का पेड़ अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। तूफान के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जेई धीरज मिश्रा अपनी टीम के साथ रास्ते साफ कराने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। वहीं लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!