18 घंटे बाद यमुना से मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

  • 9 days ago
  • 362 views


वृंदावन में यमुना नदी में डूबे युवक का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भूतेश्वर निवासी 32 वर्षीय नितिन कुमार का शव मंगलवार सुबह यमुना नदी से बरामद किया गया। बताया गया कि नितिन सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे घर से दुकान के लिए निकला था। दोपहर करीब 2 बजे परिजनों को उसके यमुना में डूबने की सूचना मिली।

घटना के समय उसके दो भतीजे भी साथ मौजूद थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और बाहरी रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। सोमवार रात करीब 8 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

मंगलवार सुबह करीब 5 बजे दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे बाद जुगल घाट के पास स्थित चीर घाट पर युवक का शव पानी में तैरता मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now