मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए जाने के बावजूद पानीगांव के ग्रामीण लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की खराबी से परेशान हैं। उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा रविवार शाम फूट पड़ा। लक्ष्मीनगर मथुरा बिजलीघर फीडर से जुड़े ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसडीओ और जेई के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब छह माह से गांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। बार-बार ट्रांसफार्मर में खराबी आने और बिना सूचना के घंटों बिजली कटौती के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से लोगों को रातभर छतों और घरों के बाहर बैठकर समय बिताना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार 1912 टोल-फ्री हेल्पलाइन और संबंधित विद्युत अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि कई बार अधिकारियों के फोन तक नहीं उठते और यदि संपर्क हो भी जाए तो शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती।
स्थानीय ग्रामीण सतीश चंद्र और राजवीर सिंह ने बताया कि गांव में बिजली की अनियमित आपूर्ति अब आम समस्या बन चुकी है। आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने और लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि नियमित बिल जमा करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही।
ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर सरकार गांवों में 18 से 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पानीगांव में रात के समय अधिकांश घर अंधेरे में डूबे रहते हैं। उन्होंने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में राजबीर सिंह चौधरी, फूलसिंह चौधरी, डॉ. ओमप्रकाश, पिंटू चौधरी, सतीश चंद्र, ओमप्रकाश, खजान सिंह, रमेश चौधरी, वीरेंद्र, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए जाने के बावजूद पानीगांव के ग्रामीण लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की खराबी से परेशान हैं। उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा रविवार शाम फूट पड़ा। लक्ष्मीनगर मथुरा बिजलीघर फीडर से जुड़े ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसडीओ और जेई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब छह माह से गांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। बार-बार ट्रांसफार्मर में खराबी आने और बिना सूचना के घंटों बिजली कटौती के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से लोगों को रातभर छतों और घरों के बाहर बैठकर समय बिताना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार 1912 टोल-फ्री हेल्पलाइन और संबंधित विद्युत अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि कई बार अधिकारियों के फोन तक नहीं उठते और यदि संपर्क हो भी जाए तो शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। स्थानीय ग्रामीण सतीश चंद्र और राजवीर सिंह ने बताया कि गांव में बिजली की अनियमित आपूर्ति अब आम समस्या बन चुकी है। आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने और लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि नियमित बिल जमा करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर सरकार गांवों में 18 से 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर पानीगांव में रात के समय अधिकांश घर अंधेरे में डूबे रहते हैं। उन्होंने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में राजबीर सिंह चौधरी, फूलसिंह चौधरी, डॉ. ओमप्रकाश, पिंटू चौधरी, सतीश चंद्र, ओमप्रकाश, खजान सिंह, रमेश चौधरी, वीरेंद्र, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!