रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 3h ago
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मंजूर की है, जिसके बाद मंगलवार सुबह वह रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकला।
जेल से रिहाई के दौरान पुलिस का भारी काफिला तैनात रहा। बताया जा रहा है कि पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में रहेगा।
गौरतलब है कि रेप और हत्या जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे राम रहीम को साल 2017 के बाद से अब तक कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। यह उसकी 16वीं अस्थायी रिहाई बताई जा रही है, जिसे लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।
राम रहीम दो महिला साध्वियों से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड समेत अन्य मामलों में भी उसका नाम जुड़ा रहा है।
हर बार की तरह इस बार भी पैरोल मिलने के बाद डेरा समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला, जबकि विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने बार-बार पैरोल दिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं।
राम रहीम की रिहाई को लेकर हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर नजर आ रही हैं।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर