151 मंगल कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भागवत कथा का शुभारंभ

  • 13 days ago
  • 199 views


पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी मथुरा में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार सुबह भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

यह विशाल कलश यात्रा श्रीनाथ पैलेस अलबेली सरकार मंदिर से प्रारंभ होकर महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर और पोतरा कुंड होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार तक पहुंची। यात्रा में 151 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति और उत्साह के साथ सहभागिता की। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच झूमते नजर आए।

ढोल, मृदंग और बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच संकीर्तन मंडली द्वारा "हरे राम-हरे कृष्ण" के भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी दीपक गोला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी दीपक गोला ने बताया कि 2 जून से श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पुंडरीक महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now