यूपी में हीटवेव का कहर, पारा 46 पार - मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

  • 2 days ago
  • 313 views


उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी भीषण हीटवेव से राहत के आसार नहीं हैं।

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं मथुरा और आगरा जैसे जिलों में पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और अधिक तीव्र हो सकती है।

19 से 22 मई तक गंगा के मैदानी इलाकों सहित दक्षिणी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें आगरा, मथुरा समेत कई जिले शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 19 से 24 मई तक सीवियर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है, जहां तापमान 44 डिग्री से ऊपर जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दिन में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के पहले या दूसरे सप्ताह में मानसून के दस्तक देने से ही राहत मिल सकती है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now