विवाहिता को भगाकर ले जाने का आरोप, भूतपूर्व सैनिक परिषद ने खोला मोर्चा, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

  • 4h ago
  • 80 views


मथुरा के ग्राम पसोली से एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर भूतपूर्व सैनिक परिषद और परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि 11 मई की सुबह ओल निवासी रिहान नामक युवक विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों और परिषद के लोगों का कहना है कि महिला को जल्द सकुशल बरामद किया जाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

भूतपूर्व सैनिक परिषद के सूबेदार ललित कुमार कर्मयोगी ने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि समाज से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू युवतियों को निशाना बनाने का एक सुनियोजित नेटवर्क सक्रिय है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महिला को जल्द बरामद नहीं किया गया और आरोपी पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो परिषद बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now