मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से हृदय रोगी का सफल उपचार, डॉ. अर्पित अग्रवाल ने दी जरूरी सलाह
- 2h ago
मथुरा में स्कॉर्पियो सवार युवक पर सरेराह फायरिंग के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। एक तरफ पुलिस ने हाल ही में हुई मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को जेल भेज दिया है, तो वहीं दूसरी ओर बाकी फरार आरोपियों पर पीड़ित को लगातार जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। भयभीत पीड़ित गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई।
बताया गया कि 18 मई की रात पीड़ित संजू अपने दोस्त अमित के साथ स्कॉर्पियो से लौट रहा था। आरोप है कि अस्सी फुटा रोड पर कुछ दबंगों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में संजू बाल-बाल बच गया था। मामले में पीड़ित ने सौरभ ठाकुर, वीरू, लल्ले और मोहित उर्फ एमपी पंडित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाल ही में हुई मुठभेड़ के बाद मोहित उर्फ एमपी पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन बाकी आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि फरार आरोपी अब उसे केस वापस लेने और चुप रहने के लिए धमका रहे हैं।
संजू ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें आरोपी कथित तौर पर उसे खुलेआम जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि धमकियों के कारण उसका पूरा परिवार दहशत में है।
फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित को सुरक्षा देने और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
मथुरा में स्कॉर्पियो सवार युवक पर सरेराह फायरिंग के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। एक तरफ पुलिस ने हाल ही में हुई मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को जेल भेज दिया है, तो वहीं दूसरी ओर बाकी फरार आरोपियों पर पीड़ित को लगातार जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। भयभीत पीड़ित गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। बताया गया कि 18 मई की रात पीड़ित संजू अपने दोस्त अमित के साथ स्कॉर्पियो से लौट रहा था। आरोप है कि अस्सी फुटा रोड पर कुछ दबंगों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में संजू बाल-बाल बच गया था। मामले में पीड़ित ने सौरभ ठाकुर, वीरू, लल्ले और मोहित उर्फ एमपी पंडित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाल ही में हुई मुठभेड़ के बाद मोहित उर्फ एमपी पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन बाकी आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि फरार आरोपी अब उसे केस वापस लेने और चुप रहने के लिए धमका रहे हैं। संजू ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें आरोपी कथित तौर पर उसे खुलेआम जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि धमकियों के कारण उसका पूरा परिवार दहशत में है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित को सुरक्षा देने और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL