मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से हृदय रोगी का सफल उपचार, डॉ. अर्पित अग्रवाल ने दी जरूरी सलाह
- 3h ago
आगरा में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पुलिस ने सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में ले लिया। शब्बीर अब्बास को थाना छत्ता में बैठाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
समाजवादी पार्टी द्वारा एमजी रोड पर बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाना था। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।
थाना छत्ता पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता गले में सब्जियां लटकाए, हाथों में तसले और फावड़े लेकर विरोध जताते नजर आए। कई कार्यकर्ता महंगाई विरोधी बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे और सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जब-जब योगी डरता है, पुलिस को आगे करता है” जैसे नारे लगाकर माहौल गरमा दिया। थाने के बाहर काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी चलती रही। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
सपा नेताओं का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी और जनता की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन सरकार विरोध की आवाज को दबाने का काम कर रही है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL