स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 13h ago
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक मजदूर की मौत से हड़कंप मच गया। मामला जिला अस्पताल का है, जहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। काम के दौरान एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान काम कर रहे एक मजदूर की अचानक हालत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
घटना के बाद लोगों ने आशंका जताई कि तेज गर्मी और हीटवेव के चलते मजदूर की मौत हुई है। इन दिनों आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है और खासकर मजदूर वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं जिला अस्पताल की सीएमएस Dr. Sunita Rathore ने बताया कि मृतक पहले से बीमार था और उसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई।
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक मजदूर की मौत से हड़कंप मच गया। मामला जिला अस्पताल का है, जहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। काम के दौरान एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान काम कर रहे एक मजदूर की अचानक हालत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद लोगों ने आशंका जताई कि तेज गर्मी और हीटवेव के चलते मजदूर की मौत हुई है। इन दिनों आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है और खासकर मजदूर वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला अस्पताल की सीएमएस Dr. Sunita Rathore ने बताया कि मृतक पहले से बीमार था और उसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!